फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

विज्ञापन
हाथरस : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ब्रज की द्वार देहरी हाथरस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। बाजारों में रौनक छायी हुई है। बुधवार को लोगों ने खरीदारी की। मंदिरों में भी विशेष साज सज्जा की जा रही है। यह पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा।
हाथरस को ब्रज की द्वार देहरी कहा जाता है। ऐसे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर यहां विशेष महत्व है। पिछले दो साल से कोरोना काल ने इस पर्व की रौनक छीन ली थी लेकिन इस साल इस पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को लोगों ने लड्डू गोपाल की पोशाक, झूले, बांसुरी, मुकुट, माला व अन्य शृंगार की सामग्री की खरीदारी की। इसके चलते शहर के रामलीला मैदान, कमला बाजार, बेनीगंज, पत्थर बाजार, बागला मार्ग आदि बाजारों में दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें