न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा अलीगढ़ ने सासनी के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों की व्यवस्थाओं को जायजा लिया। निरीक्षण में मिली खामियों को दूरा कराने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा अलीगढ़ पूरन सिंह संविलियन विद्यालय रहजपुरा सासनी पहुंचे। यहां के बाद वह उच्च प्राथमिक विद्यालय देदामई का निरीक्षण करने गए। सहायक निदेशक बेसिक ने प्राथमिक विद्यालय देदामई की भी निरीक्षण किया।
इन तीनों स्कूलों के निरीक्षण में सहायक निदेशक ने पाया कि एमडीएम के खाद्यान्न का वितरण तो हो चुका है, लेकिन अभिभावकों के खाते में परिवर्तन लागत संबंधी प्रथम किस्त की धनराशि ही भेजी गई है। जिस पर असंतोष व्यक्त करते हुए सहायक निदेशक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करते हुए शेष किश्त अभिभावकों के खाते में भेजने को कहा है।