फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बरामदे में सो रहे दंपती पर तेजाब फेंका, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : महिला पर तेजाब से हमले का आरोपी अरविंद। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

एटा रोड स्थित एक गांव में बुधवार की रात्रि 11 बजे घर के बाहर बरामदे में सो रहे पति-पत्नी पर गांव के ही युवक ने तेजाब फेंक दिया। इससे महिला का चेहरा और गर्दन बुरी तरह झुलस गए। पति की बांह तेजाब गिरने से झुलस गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित का गांव के ही एक युवक से रुपयों के लेनदेन लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम को वह घर गया और रुपयों तकादा किया। दोनों में विवाद हुआ ,इसके बाद आरोपी ने पीड़ित से शराब पिलाने के लिए कहा, लेकिन महिला ने घर में शराब पिलाने से स्पष्ट मना कर दिया। इससे आरोपी चिढ़ गया और धमकी देकर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए आरोपी ने बदला लेने के लिए रात में दोनों पर तेजाब से हमला कर दिया। तेजाब पड़ते ही महिला तेजी से चीखी तो भीड़ इकट्ठी हो गई। महिला के पति आरोपी युवक को भागते हुए देख लिया। सीओ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का कारण रुपये के लेन देन को लेकर दोनों के मध्य विवाद था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें