फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : होटल में तोड़फोड़ करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

राया रोड स्थित एक होटल में 18 अगस्त की रात हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।
सत्यवीर सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी रूजगेला मथुरा ने शिकायत में कहा है कि 18 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे वह राया रोड पर चाहर कोल्ड स्टोर के सामने स्थित अपने होटल पर बैठा था। इस दौरान ऊंचागांव, रसमई के दो व्यक्ति, दो अन्य व्यक्तियों के साथ होटल पर अवैध हथियार लेकर आ गए।
विज्ञापन

गाली-गलौज करते हुए होटल का फर्नीचर तोड़ दिया। आरोपियों ने तोड़फोड़ करते हुए सुबह तक होटल खत्म करने की धमकी दी। 19 अगस्त को जब वह पुलिस को शिकायत देने आ रहा था। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने राजीनामा कराए जाने का आश्वासन देकर उसे रोक लिया। सत्यवीर सिंह ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को शिकायत दी और आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें