फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, प्रधान संघ ने घेरा थाना

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली चंदपा का घेराव करते ग्राम प्रधान। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा और हाथरस जंक्शन में दो-दो ग्राम प्रधानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से ग्राम प्रधान संगठन में आक्रोश है। संगठन ने पुलिस पर प्रधानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी शनिवार को कोतवाली चंदपा पहुंचे। इन प्रधानों ने थाने का घेराव कर लिया। इसके बाद तहसील दिवस सादाबाद जाकर सीओ सादाबाद को एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने और जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज सिसौदिया एडवोकेट के नेतृत्व में काफी ग्राम प्रधान कोतवाली चंदपा पहुंच गए और वहां थाने का घेराव किया। आरोप है कि यहां दो ग्राम प्रधानों के खिलाफ गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अब उन्हें परेशान किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ आरोप कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस पर भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही थानों के मामलों में सही जांच कराए जाने की बात को लेकर प्रधान संगठन के पदाधिकारी तहसील दिवस सादाबाद पहुंचे, लेकिन यहां उनकी मुलाकात एसपी से नहीं हो सकी। इन पदाधिकारियों ने एसपी के नाम ज्ञापन को सीओ सादाबाद को सौंपा। इस मौके पर धर्मपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, आकाश कुमार, मिथलेश, लोचन सिंह, राकेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, राजकुमार, सोनवीर सिंह आदि मौजू्द रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें