फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आंधी तूफान से हादसे, कहीं मकान गिरा तो कहीं दीवार..दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
सादाबाद: तेज आंधी में सादाबाद में टूटकर गिरा विशालकाय पेड़। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तेज आंधी और बारिश से दो मकानों की छत और दीवार गिर गईं। एक मकान का मुख्य गेट ढह गया। इन हादसों में दो महिलाएं भी घायल हुईं और अन्य कई लोग बाल-बाल बच गए, जिनका उपचार कराया गया है।
गांव सलेमपुर में भी तेज आंधी की वजह से सुरेंद्र सिंह पुत्र हरी सिंह के पक्के मकान की छत भी ढह गई, जिससे मकान के अंदर सो रहे सुरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी रामवती भी बाल-बाल बच गए। रामवती के चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए ले जाया गया। इधर, छत गिरने से छत के ऊपर और कमरे में रखा हजारों रुपये का सामान भी मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गया। सूचना गांव निवासी अरुण शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी, जिसके बाद मौके पर लेखपाल आमिर खान और आरआई देवीशरण शर्मा भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने नुकसान का जायजा लिया। दैवी आपदा राहत कोष के तहत पीड़ित को मदद दिलाई जाएगी। गांव नगला पचौरी गुतहरा में भी देवी सिंह पुत्र तोताराम के मकान की दीवार ढह गई। टीनशेड भी गिर गया, जिससे देवी सिंह को काफी नुकसान झेलना पड़ा। मौके पर लेखपाल नरेंद्र देव पहुंच गए और नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित को दैवी आपदा के तहत मदद दिलाने का आश्वासन दिया। सादाबाद के मोहल्ला राजनगर नई बस्ती निवासी सत्यप्रकाश त्यागी के मकान का मुख्य गेट भी धड़ाम से गिर गया। हादसे में सत्यप्रकाश की पत्नी के पैर में गंभीर चोट आईं। इनका उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें