न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दिल्ली में हुए हंगामे के बाद हाथरस डिपो की एक दर्जन बसों का संचालन दिल्ली रूट पर बंद हो गया है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि पुलिस बसों को दिल्ली में प्रवेश नहीं होने दे रही है। इससे रोडवेज की इनकम प्रभावित हो गई है।
हाथरस डिपो में वर्तमान में 83 बसें हैं। जिसमें एक दर्जन बसो का संचालन नोएडा होते हुए दिल्ली के लिए किया जाता है। इस मामले में हाथरस डिपो एआरएम शशी रानी का कहना है कि हंगामे के बाद दिल्ली में एक दर्जन बसों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।