फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मजदूरों को पहुंचाने के लिए लगाईं एसी व जनरथ बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो ने मजदूरों की सेवा में एसी और जनरल बसें भी लगा दी हैं । प्रवासी मजदूरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज के अफसरों ने इन बसों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे प्रवासियों को घर तक पहुंचने में राहत मिलेगी। साथ ही राजस्थान रोडवेज की बसों में भी यूपी से प्रवासी राजस्थान में जा सकेंगे। जिला स्टेडियम में राजस्थान परिवहन निगम द्वारा अपना काउंटर भी लगा दिया गया है। वहां अधिकारियों की भी तैनाती की गई है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले को प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए नोडल सेंटर बनाया गया है। यहां से पूरे प्रदेश में रोडवेज बसों के जरिये यात्रियों को पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने हाथरस डिपो से प्रतिदिन 70 बसों की डिमांड की है। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर हाथरस के यात्रियों की सेवा में एसी और जनरथ बसें भी लगा दी गई हैं। साथ ही जिला स्टेडियम में राजस्थान परिवहन निगम के कर्मियों द्वारा यहां टेंट लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस काउंटर के जरिये यूपी से राजस्थान के लोग राजस्थान डिपो की बस में अपने घर जा भी जा सकेंगे। इस मामले में हाथरस डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है यात्रियों की सेवा में एसी व जनरथ बसें भी लगाई गई हैं। साथ ही राजस्थान रोडवेज ने भी अपना काउंटर जिला स्टेडियम में लगाया है। यूपी से राजस्थान डिपो की बस में भी लोग राजस्थान जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें