फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एबीवीपी के पदाधिकारी के भाई की हत्या, छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
हाथरस: विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी के भाई मृतक सौरभ का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी के भाई की कुछ नामजदों ने रुपयों के लेन-देन के विवाद में हत्या कर दी। उसका शव रेलवे लाइन के पास डाल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
मृतक सौरभ शर्मा (23 वर्ष) के पिता अनिल कुमार पुत्र मुन्नालाल शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को करीब नौ बजे राहुल फौजी पुत्र भिक्कोमल फौजी, गोपाल पुत्र श्रीराम लेटर निवासी जाटान गली व प्रमोद कुमार पुत्र कंचन सिंह और तीन अज्ञात युवक उनके घर पर आए। ये सभी सौरभ से बातचीत करने लगे। यहां पर सौरभ ने इन लोगों से अपने रुपये मांगे। इन लोगों पर सौरभ के दो लाख रुपये हैं। नामजदों ने कहा कि तुम हमारे साथ चलो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक व्यक्ति से रुपये दिलवाने की बात कहकर सौरभ को अपने साथ ले गए। इस बीच रात को करीब दस बजे सौरभ का चाचा अशोक कुुमार व भाई दीपक शर्मा बाजार से लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि संजय गांधी स्कूल के सामने नामजद व तीन अन्य लोग सौरभ के साथ लाठी-डंडा, सरिया से मारपीट कर रहे थे। इन दोनों ने सौरभ को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने अशोक व दीपक को भी मारने का प्रयास किया। घटना को लेकर शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़े। आरोपी सौरभ को मरा जानकर भाग गए, जिसके बाद परिजन सौरभ को बागला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें