फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कार्यकर्ता को हिरासत में लेने पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट के सामने गुस्साए लोगों की शांत करातीं सीओ सिटी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अपने एक कार्यकर्ता को हिरासत में लेने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कोतवाली हाथरस गेट के सामने सड़क पर बैठकर हंगामा किया। जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं को शांत किया।
अलीगढ़ रोड मंडी समिति के पास मंगलवार की देर रात को गुमटी लगाकर पान मसाला बेचने वाले एक व्यक्ति की विद्यार्थी परिषद के एक कार्यकर्ता से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद वहां हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस परिषद इस कार्यकर्ता को अपने साथ थाना हाथरस गेट ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर विद्यार्थी परिषद के कुछ अन्य कार्यकर्ता अपने साथी को छुड़ाने के लिए थाने पहुंच गए। वहां उनकी कुछ पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हो गई। पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए परिषद के कार्यकर्ता थाने के सामने सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। जानकारी होने पर सीओ सिटी रुचि गुप्ता भी वहां पहुंच गईं। उन्होंने गुस्साए युवकों को समझा-बुझाकर शांत किया।
दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। एक पक्ष के समर्थन में कुछ युवक थाने पहुंचे थे। दोनों पक्षों में सुलह हो गई है, जिसके बाद मामला शांत हो गया।
-रुचि गुप्ता, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें