फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गाली-गलौज करने वाले शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाली-गलौज करने वाले शिक्षक-शिक्षिका निलंबित
विज्ञापन

कस्बा सासनी के बिजलीघर उच्च प्राथमिक स्कूल का मामला
बीएसए के सामने ही दोनों ने स्कूल में तैनात शिक्षकों को धमकी देते हुए की थी अभद्रता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कस्बा सासनी के बिजलीघर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिका के खिलाफ बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है। दोनों पर अपने स्कूल में तैनात शिक्षकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने का आरोप है। इस बात की हकीकत बीएसए के सामने भी स्कूल में आ चुकी है।
बीएसए हरीशचंद्र ने लर्निंग आउट कम परीक्षा को लेकर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के छह, सात और आठ नवंबर के सभी प्रकार के अवकाश निरस्त कर दिए थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजलीघर सासनी में तैनात शिक्षक दिनेश कुमार और शिक्षिका साधना सिंह ने रजिस्टर में अवकाश अंकित कर दिया।
विज्ञापन

इस बात को लेकर स्कूल में तैनात शिक्षकों से साधना सिंह और दिनेश कुमार की कहासुनी हो गई। दोनों ने स्कूल में तैनात अन्य शिक्षकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी और गाली-गलौज भी की। इसकी जानकारी होने पर यहां बीएसए हरीशचंद्र भी पहुंच गए। उनके सामने भी दोनों ने स्कूल के अन्य शिक्षकों को खूब बुरा भला कहा। इस बात को लेकर साधना सिंह व दिनेश सिंह के खिलाफ बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

दोनों शिक्षक-शिक्षिकाओं पर स्कूल के अन्य शिक्षकों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप है। निलंबन अवधि में दिनेश सिंह को उच्च प्राथमिक विद्यालय जिरौली और साधना सिंह को उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर से संबद्ध किया गया है।
-हरीशचंद्र, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें