हाथरस : पथराव में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र के गांव सलेमपुर में प्रधान पति के साथ हुई गाली गलौज और पथराव के मामले में शिकायत की गई है। रविंद्र कुमार पुत्र हाकिम सिंह ने बताया कि बुधवार को वह पंचायत घर पर आयुष्मान कार्ड की टीम और प्रधान गुड़िया देवी के साथ मौजूद था।
इस दौरान गांव का एक युवक आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पथराव कर दिया। इससे वह बाल-बाल बच गया। पथराव करने से उसकी चार पहिया कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद