फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिले में जल्द शुरू होगा आधार नामांकन और संशोधन का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के बैंक और डाकखाने में जल्द ही आधार कार्ड के नामांकन का कार्य शुरू हो जाएगा। शासन स्तर से जिले में नामांकन शुरू कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना महामारी के दौरान स्थिति के देखते हुए आधार का कार्य शुरू कराने की अनुमति दी जाए। वही इस संबंध में बैंक ने भी जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है ।
शासन की विभिन्न योजनाओं में आधार कार्ड को वरीयता दी जा रही है। योजनाओं के बहुत से लाभार्थी आधार कार्ड नहीं होने और आधार कार्ड में गलती होने के कारण शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित हैं। कोरोना काल के दौरान बैंक व डाकखाने में संचालित आधार नामांकन व संशोधन के केंद्र बंद हो गए थे। अब फिर से शासन इन केंद्रों को शुरू करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने जिला प्रशासन को इस संबंध में पत्र भेजा है। यह निर्देश भी दिए हैं कि जिला प्रशासन अपने स्तर से कोरोना को देखते हुए बैंक प्रशासन को केंद्र संचालन की अनुमति दे सकता है। बैंकों ने भी जिला प्रशासन से आधार केंद्र संचालन की अनुमति मांगी है। अब जिला प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। हॉटस्पॉट में बैंक बंद होने के कारण सेंटर शुरू नहीं हो सकेंगे। कोरोना को लेकर सैनिटाइजर, हाथ धोने को साबुन आदि रखने की व्यवस्था रखनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें