फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बेकरी में काम कर रहे युवक को कूलर से लगा करंट, मौत

विज्ञापन
हाथरस: मृतक का फाइल फोटो - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस के क्षेत्र के इगलास अड्डा पत्थर वाली रोड स्थित बेकरी में काम कर रहे युवक को करंट लग गया। यह देख उसके साथियों के होश उड़ गए और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। मृतक के परिजनों के आने का पुलिस को इंतजार है।
जनपद फर्रुखाबाद के कस्बा शमशाबाद निवासी 28 वर्षीय काजिम पुत्र कासिम कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास अड्डा पत्थर वाली रोड स्थित सलीम निवासी मधुगढ़ी की बेकरी में काम करता था। काजिम अपने तीन साथियों के साथ बेकरी पर काम करने आया था। बृहस्पतिवार की शाम को बेकरी में लगे कूलर से काजिम को करंट लग गया। जिससे वह बेहोश होकर वहीं पर गिर गया। इस बात की जानकारी उसके साथ काम कर रहे अन्य युवकों ने बेकरी स्वामी को दी और काजिम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर मौजूद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस बात की सूचना के बाद यहां पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। बेकरी स्वामी और अन्य लोग भी कोतवाली हाथरस गेट पहुंच गए। अब मृतक के परिजनों के आने का इंतजार पुलिस कर रही है। कोतवाली हाथरस के प्रभारी एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बेकरी में करंट से युवक की मौत हुई है। उसके परिवार के लोग नहीं आए हैं। परिजनों के आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें