फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चलती ट्रेन से उतरते वक्त गिरा युवक, मौत

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसहाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते वक्त युवक गिर गया।पोस्टर्माटम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।जानकारी युवक के परिजनों हुई तो उनके होश उड़ गए और गांव व परिवार के काफी लोग पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते वक्त युवक गिर गया। उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार की दोपहर को युवक के शव की शिनाख्त सासनी के गांव बसईकाजी निवासी के रूप में हुई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टर्माटम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बसईकाजी निवासी 30 वर्षीय मिथुन पुत्र मलखान सिंह का बड़ा भाई शशी कपूर इलाहाबाद जा रहा था। मिथुन उसे रात को करीब दो बजे हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए आया था। मिथुन अपने भाई को ट्रेन में बिठाने के लिए चढ़ गया। इस बीच ट्रेन चलने लगी, जैसे ही वह चलती ट्रेन से उतरा तो वह प्लेटफार्म पर गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी युवक के परिजनों हुई तो उनके होश उड़ गए और गांव व परिवार के काफी लोग पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। शव को देखने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हाथरस जंक्शन थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें