न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
ननिहाल से कोतवाली स्थित अपने गांव दौकेली आ रहा युवक मंगलवार से लापता है। युवक के भाई ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
गांव दौकेली निवासी महेश कुमार पुत्र यादराम दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका बड़ा भाई नरेश कुमार (36 वर्ष) अपने मामा के पास फिरोजाबाद से मंगलवार को अपने घर के लिए बस में बैठकर आ रहा था। हालांकि वह घर नहीं पहुंचा।
काफी खोजबीन के बाद युवक का सुराग नहीं लग सका है। परिजनों को युवक की चिंता सता रही है। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। संवाद