फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: खाद्यान्न की कालाबाजारी का वीडियो वायरल होने से मची खलबली

विज्ञापन
हाथरस: आवास-विकास कॉलोनी में में राशन की दुकान से रात्रि को निकाला जाता राशन। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में एक राशन डीलर द्वारा रात्रि में कुछ कट्टों को बाइक सवारों को दिए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के वायरल होने के साथ ही प्रशासन में खलबली मच गई।
इस वीडियो के आधार पर उच्चाधिकारियों ने जिला पूर्ति अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इस वीडियो में खाद्यान्न की कालाबाजारी करने का दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि उक्त वीडियो की जांच कराई जा रही है। राशन डीलर से पूछताछ की गई है, उसने बताया है कि किसी गरीब को जरूरत पड़ने पर दो कट्टे खाद्यान्न दिए हैं। इस मामले की जांच के लिए पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दे दिए गए है। स्टॉक आदि का मिलान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें