न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सहेलियों के साथ मंदिर आई किशोरी घर नहीं लौटी। जिसे लेकर पिता ने गांव के ही एक परिवार के पांच लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है।
इगलास रोड स्थित एक गांव निवासी एक किशोरी अपने गांव की दो लड़कियों के साथ सोमवार को मंदिर आई थी। तभी से वह गायब है। आरोप है कि गांव के ही एक परिवार के लोगों द्वारा उसका अपहरण करवाया गया है।
जिसे लेकर पिता ने उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी और फिर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की छानबीन शुरू कर दी है। अजय कुमार, हरप्रसाद, विमला देवी, विनोद और मीरा देवी के खिलाफ धारा 366 का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।