फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बीएसए दफ्तर परिसर स्थित डीसी कक्ष में अचानक लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर परिसर स्थित डीसी कक्ष में देर रात को अचानक से आग लग गई, जिसने जिला समन्वयक बालिका शिक्षा की केबिन का पर्दा व एक कुर्सी जल गई। बीएसए ने इस संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है।
जिला शिक्षा अधिकारी परिसर में सभी बाबू व जिला समन्वयकों के लिए अलग अलग कक्ष बने हुए हैं। यहां पर एक पक्ष में सभी जिला समन्वयक (डीसी) बैठते हैं। मंगलवार की देर रात को किसी ने खिड़की से डीसी कक्ष स्थित बालिका शिक्षा के डीसी के केबिन में आग लगा दी। किससे केबिन का पर्दा और एक कुर्सी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गनीमत रही कि समय रहते आग अपने आप बुझ गई, अगर आग बड़ा रूप धारण कर लेती तो उसमें बीएसए दफ्तर में रखा सारा रिकॉर्ड जलकर खाक हो जाता। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि डीसी कक्ष में लगी आग के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। दफ्तर परिसर में अब फिर से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि यहां पर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें