न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में फिर से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को एक और व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सिकंदराराऊ निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने 27 मार्च को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में जांच कराई थी। जांच में वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।