न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर अन्य दलों के काफी लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनका पार्टी के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव, पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके ने जोशीला स्वागत किया।
ब्राह्मण समाज के युवा नेता मदनमोहन शर्मा उर्फ चिंटू शर्मा, किंदौली प्रधान आसमीर ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और गांव के लोगों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, उनको पूरा सम्मान दिया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मण समाज के लोगों और अन्य समाज के लोगों को जोड़ा जाएगा।
आने वाले समय में अखिलेश यादव फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को कमजोर करने के लिए वर्तमान भाजपा की सरकारें साजिश कर रही हैं। ऐसे में प्रदेश में हर वर्ग के लोग सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।
इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी, गिनेश यादव, जिला महासचिव जैनुद्दीन, आरसी लाल प्रजापति, सुरेंद्र सिंह सेंगर, ठा. डंबर सिंह, दिनेश लोधी, हरवीर सिंह तोमर, गंगा सिंह सेंगर, रोहिताश यादव, संजीव यादव, श्रीराम यादव, विवेक यादव, टेकपाल कुशवाहा, सुनील यादव, मास्टर मुजरिम रहमान, हाजी नवाब हुसैन, जाकिर कुरैशी, संतोष चौधरी, विजय सिंह प्रेमी, प्रशांत यादव आदि मौजूद थे।