फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एनएच पर चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल
विज्ञापन

सीएचसी पर कराया गया उपचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को गांव बरौस के निकट एक चौपहिया वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया। सूचना पर मिलने पर घायलों के परिजन भी पहुंच गए।
गांव धनौली मलपुरा आगरा निवासी भूरी सिंह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ आगरा से आ रहे थे। तभी दोपहर को गांव बरौस के निकट एक कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। एबुलेंस भी पहुंच गई और घायलों को सीएचसी सादाबाद पर ले जाया गया। जहां दोनों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक भिड़ने से युवक घायल, महिला फिसली
सादाबाद। आगरा रोड पर मंडी समिति के निकट बाइक सवार विपिन कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार को किसी बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए सीएचसी पर ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। इधर, सादाबाद के बिजलीघर रोड निवासी महिला गीता पत्नी महेंद्र कुमार फिसल कर गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीएचसी से उन्हें आगरा के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें