न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बुधवार की शाम को शाखा प्रबंधक और कैशियर के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने काउंटर पर पहुंचकर कैशियर के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना के दौरान बैंक में तैनात कर्मचारी तमाशबीन बने रहे।
शाखा प्रबंधक गौरव गांधी ने मारपीट की घटना से इंकार करते हुए कहा है कि सिर्फ वाद-विवाद हुआ था। घटना के संबंध में पीड़ित कैशियर द्वारा उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। पीड़ित कैशियर किशन वर्मा का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। संवाद