फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दीपोत्सव पर आईं बिजली की एक दर्जन शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दीपोत्सव पर शासन स्तर से बेहतर बिजली आपूर्ति देने के निर्देश दिए गए थे। इसको ध्यान में रखते हुए बिजली अफसरों ने खुद लाइनों की पेट्रोलिंग की। इस कारण दीपोत्सव पर शहर में चंद शिकायतें आईं। गनीमत यह रही कि सिस्टम के ओवर लोड होने के बाद भी कोई बड़ा फॉल्ट नहीं हुआ। बिजली अफसरों ने तीन दिन खुद निगरानी की। इस कारण एक दर्जन शिकायतें ही विभागीय अधिकारियों को मिलीं। अब दीपोत्सव गुजरने के बाद अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर में आधा दर्जन से अधिक बिजलीघरों के जरिये करीब 33 हजार लोगों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। दीपोत्सव को ध्यान में रखते हुए बिजली अफसरों ने शहर के गिजरौली, कांशीराम टाउनशिप, ओढ़पुरा आदि सबस्टेशनों पर मरम्मत का कार्य कराया था। इसके बाद दिवाली पर बेहतर आपूर्ति देने के आदेश शासन से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश के बाद अफसरों ने विद्युत आपूर्ति को व्यवस्थित रखनी की कमान अपने हाथों में ले ली। दिवाली से एक दिन पहले सबस्टेशनों और लाइनों का हाल जाना। यही वजह रही कि दिवाली के दौरान शहर में करीब एक दर्जन लोकल फॉल्ट की शिकायतें आईं। इससे लोगों ने राहत महसूस की। एसडीओ पवन वर्मा का कहना है कि शहर में कोई बड़ा फॉल्ट नहीं हुआ है। मात्र दोनों डिविजन में करीब एक दर्जन शिकायतें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें