न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में रविवार को कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में और गिरावट आई है। रविवार को सिर्फ एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में अब तक कुल 1,271 मरीज कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं।
वहीं 1,244 मरीजों को ठीक करके घर भेजा जा चुका है। जिले में अब तक 2,06,510 लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है।