फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ‘मेरे सामने ही एक नागरिक को रूसी सैनिकों ने गोली मार दी’

विज्ञापन
हाथरस : यूक्रेन में फंसा आशीष। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूक्रेन के खारकीव में फंसे आशीष की अभी तक स्वदेश वापसी नहीं हुई है। शहर की आवास-विकास कॉलोनी निवासी आशीष ने यूक्रेन का भयावह मंजर बयां किया। वह वहां एक यूनिवर्सिटी में मेडिकल का विद्यार्थी है।
आशीष ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बताया कि उनके सामने ही एक नागरिक को रूसी सैनिकों ने गोली मार दी है। अब यहां सड़कों पर खुलेआम फायरिंग हो रही हैं। अब हम भी दूतावास के किसी जवाब का कोई इंतजार नहीं कर रहे हैं। हम खारकीव से निकल लिए हैं। अब यहां से एक टैक्सी की है। पांच हजार रुपये में टैक्सी हुई है। वह हमें रेलवे प्लेटफॉर्म तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से हम लवीब में पहुंचेंगे। इसके बाद पोलैंड सीमा पर पहुंच पाएंगे। यहां से भारत पहुंचने के लिए फ्लाइट देखी जाएगी। उन्होंने कहा कि रूसी सेना में अब काफी गुस्सा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें