फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सेंसर युक्त कैमरा से होगी यात्रियों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोविड 19 में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बस स्टैंड में ऑटोमेटिक हैवी सेंसर कैमरों से परिसर में आने वालों की निगरानी की जाएगी। बस स्टैंड पर प्रवेश द्वार से लेकर अन्य कई स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरा से से अधिकारी हर आने-जाने वाले व्यक्ति की मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही इसका डाटा मुख्यालय को भी भेजा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि रोडवेज प्रशासन द्वारा कोविड 19 में बसों के संचालन के साथ-साथ सुरक्षा पर भी खासा ध्यान दे रहा है। इस क्रम में हाथरस डिपो के बस स्टैंड पर ऑटोमेटिक हैवी सेंसर युक्त कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरे में यह भी दिखेगा कि यात्री थर्मल स्कैनिंग से गुजरा या नहीं उसने अपने हाथों को सैनिटाइज किया या नहीं। साथ ही प्रत्येक यात्री का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर आदि डाटा एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में बैठने वाले यात्री का परिचालक ब्योरा अंकित करेंगे। बस स्टैंड पर आने के साथ ब्योरे को रजिस्टर में दर्ज कराएंगे, ताकि यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा हो सके। हाथरस डिपो एआरएमसी रानी का कहना है बस स्टैंड परिसर में प्रवेश द्वार अन्य स्थानों पर कैमरे भी लगाए गए हैं। इन कैमरों से यात्रियों की पूरी निगरानी की जाएगी। बस स्टैंड पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का ब्योरा अंकित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें