फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: फोन पर ओटीपी नंबर पूछकर खाते से पार किए 99 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव कैलोरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका के खाते से 99 हजार शातिर ने पार कर दिए। शातिर ने उन्हें बैंक कर्मी बनकर फोन किया और ओटीपी नंबर पूछ कर खाते से रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने इस संबंध में एसपी से शिकायत की है।
संतोष कुमारी पत्नी गिरीश कुमार सेंगर निवासी कैलोरा का स्टेट बैंक शाखा देवीनगर हाथरस जंक्शन में खाता है। छह अगस्त को संतोष कुमारी की बेटी योगिता सिंह के मोबाइल पर एक अनजान कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि तुम्हारी मां का एटीएम कार्ड बंद हो गया है, उसे चालू करना है। इसलिए एटीएम कार्ड का नंबर और ओटीपी बताओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करने वाले ने अपने आप को बैंक कर्मी बताया। योगिता ने उसे ओटीपी बता दिया। उसके बाद संतोष कुमारी के बैंक अकाउंट से आठ बार में 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस बात की जानकारी मोबाइल फोन पर आए मैसेज से हुई। बुधवार को संतोष कुमारी बैंक से रुपये निकालने गईं तो बैंककर्मी ने बताया कि उनके खाते में पैसे नहीं है। मामले में मुकदमा दर्ज कराकर जांच कराए जाने की मांग को लेकर एसपी को पत्र सौंपा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें