आवारा गोवंश के भरण-पोषण के लिए 93 लाख की मांग
विभागीय अधिकारियों ने शासन को मांग भेजने की तैयारी की पूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पशु पालन विभाग की ओर से मार्च तक आवारा गोवंश के भरण पोषण और जन सहभागिता योजना में सहभागिता करने वाले लोगों के मासिक भुगतान आदि के लिए 93 लाख रुपये की मांग तैयार की गई है। विभाग की ओर से मांग को शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है, जिससे मार्च माह तक के लिए धनराशि आवंटित हो सके।
शासन स्तर से जिला प्रशासन को समय पर समय पर जिले में निराश्रित और आवारा गोवंश के भरण-पोषण के लिए धनराशि भेजी जाती है। अब पशु पालन विभाग की ओर से मार्च माह तक आवारा गोवंश के भरण पोषण के लिए धनराशि की मांग की जा रही है। जन सहभागिता योजना के तहत गोपालकों को दी जाने वाली धनराशि का भी आकलन कर लिया गया है।
विभाग की ओर से आवारा गोवंश के पालन के लिए चल रही अन्य योजनाओं का आकलन कर मांग तैयार की गई है। विभागीय अधिकारियों ने आवारा गोवंश की संख्या के अनुसार होने वाले खर्चे की 93 लाख रुपये की मांग तैयार की गई है। इसको शासन को भेजा जा रहा है।