न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस) बैंक खातों से रुपये निकालने के मामले थम नहीं रहे हैं।प्रभाकर शर्मा समझ नहीं पा रहे हैं कि किस तरीके से उनके खाते से यह मोटी रकम पार कर दी गई।पुलिस और साइबर सेल की टीम मामले की छानबीन कर रही है।
बैंक खातों से रुपये निकालने के मामले थम नहीं रहे हैं। फर्जी कॉल सहित तरह-तरह प्रलोभन देकर लोगों के खातों से लगातार रकम पार की जा रही है। इसके संबंध में की जाने वाली शिकायतें जांच के दायरे से बाहर नहीं जाती हैं, इसलिए लगातार साइबर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं।
सहपऊ ब्लॉक में शिक्षा विभाग में एआरपी पद पर कार्यरत प्रभाकर शर्मा पुत्र गजाधर प्रसाद निवासी मीरपुर ने कोतवाली पुलिस के अलावा साइबर सेल को भी ऑनलाइन शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि उनका केनरा बैंक और ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में बचत खाता है।
विज्ञापन
20 सितंबर को वह केनरा बैंक की शाखा में बचत खाते की पासबुक एंट्री कराने गए थे। बाद में पता चला कि उनके खाते से छह सितंबर को 55900 रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए गए हैं, जबकि आठ सितंबर को ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त के खाते से 20 हजार रुपये निकाले गए हैं।
इस संबंध में संबंधित शाखा प्रबंधकों से बातचीत की गई, लेकिन वह कोई खास जानकारी नहीं दे सके। प्रभाकर शर्मा समझ नहीं पा रहे हैं कि किस तरीके से उनके खाते से यह मोटी रकम पार कर दी गई। पुलिस और साइबर सेल की टीम मामले की छानबीन कर रही है। संवाद