फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 74 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की होगी सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की 74 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकों की सेवा जल्द समाप्त हो जाएगी। जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की उम्र 62 वर्ष हो गई है, उनका डाटा विभाग ने तैयार कर लिया है। इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को कार्यमुक्त किए जाने के लिए शासन स्तर से भी हरी झंडी दे दी गई है।
शासन के निर्देश पर 62 वर्ष की उम्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकों की सेवा समाप्त किए जाने की तैयारी विभाग की ओर से की जा रही है। शासन स्तर से ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का डाटा तैयार कर लिया गया है। सभी सीडीपीओ द्वारा इस सूची अंतिम सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में 74 ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका हैं, जिनकी उम्र 62 वर्ष हो चुकी है। इन सभी कार्यमुक्त किए जाने के लिए शासन स्तर से भी अनुमति दे दी गई है। डीपीओ डीके सिंह ने बताया कि इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के डाटा का सीडीपीओ द्वारा अंतिम सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद डीएम के यहां पत्रावली प्रस्तुत कर कार्यमुक्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन को पत्रावली भेजी गई थीं। वहां से भी अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें