हाथरस : सादाबाद सीएचसी पर कोरोना के टीकाकरण के बाद कार्ड दिखाते नगर पंचायत कर्मी।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले भर के चार केंद्रों पर शुक्रवार को कोरोना का टीकाकरण हुआ। सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नजर रखी।
शुक्रवार को एमडी टीबी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरीय, सीएचसी सिकंदराराऊ, सादाबाद में बनें केंद्रों पर 721 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगना था, जिनमें से करीब 712 को कोरोना का टीका लगाया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को छूटे हुए करीब 950 स्वास्थ्य कर्मी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को टीका लगाया जाएगा। दूसरी खुराक वाले लाभार्थियों को भी इसी दिन कोरोना का टीका दिया जाएगा।