न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विभिन्न तरीके से धोखाधड़ी कर बैंक खातों से रुपये निकालने के मामले में लगातार पुलिस और साइबर सेल को शिकायतें मिल रही हैं। बृहस्पतिवार को भी एक ऐसे ही मामले में गांव झगरार निवासी राजपाल सिंह पुत्र यादराम ने पुलिस को शिकायत दी है।
राजपाल सिंह ने शिकायत में कहा है कि उनका भारतीय स्टेट बैंक व केनरा बैंक में बचत खाता संचालित है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसके दोनों खातों से तीन से छह अक्तूबर के बीच कई बार में 63000 रुपये पार कर दिए हैं।
भारतीय स्टेट बैंक खाते से 33000 रुपये और केनरा बैंक के खाते से 30000 रुपये निकाले गए हैं। मोबाइल पर संदेश आने के बाद पांच अक्तूबर को राजपाल सिंह को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली। बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर सूचना देकर राजपाल सिंह ने खातों में जमा और निकासी पर रोक लगवा दी है। पीड़ित ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद