न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में 62 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 67 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हो गए हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 521 हो गए हैं।
जिले में शुक्रवार को 62 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें नवल नगर निवासी 40 वर्षीय महिला, बागला हॉस्पिटल परिसर निवासी 48 वर्षीय महिला, लेबर कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय महिला, गांव बुढ़ाइच निवासी नौ वर्षीय बच्चा, रेलवे स्टेशन हाथरस निवासी 50 वर्षीय युवक, साकेत कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित निकली है।
इनके अलावा इसी कॉलोनी की 28 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवक, विद्यापति नगर निवासी युवक, 17 वर्षीय किशोर, नयावास निवासी 32 वर्षीय महिला, प्रेम रघु हॉस्पिटल निवासी 61 वर्षीय वृद्ध, चमन गली निवासी 60 वर्षीय महिला, सासनी गेट निवासी 49 वर्षीय महिला, प्रेम नगर निवासी 45 वर्षीय युवक, सादाबाद गेट निवासी 58 वर्षीय पुरुष सहित 62 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही 67 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
चार लोग निकले कोरोना संक्रमित
सादाबाद। नगर और क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। क्षेत्र के गांव अरौठा में 50 वर्षीय महिला के अलावा गांव मड़नई में 43 वर्षीय, कंजौली में 55 वर्षीय और दगसह में 60 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य महकमे की टीम द्वारा इनके परिजनों के नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य टीम में शामिल चिकित्सक डॉ. प्रेमपाल व अन्य कर्मियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कई गांवों में घूमकर लोगों को जागरूक किया।