फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में 62 नवयुगल बंधे परिणय सूत्र में

विज्ञापन
हाथरस : सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हाथरस ब्लॉक पर वर-वधू को सामान देते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्लॉक हाथरस में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। डीएम ने सभी नवविवाहित वर-वधू को सुखद जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को खत्म करने के उद्देश्य से सरकार यह योजना चला रही है। इस मौके पर सीडीओ आरबी भास्कार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में कुल 62 जोडों का विवाह कराया गया है। हाथरस ब्लाक में दस, मुरसान में नौ, सासनी में नौ, सादाबाद में 16 तथा सिकंदराराऊ 18 जोड़ों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीडीओ अवधेश सिंह यादव ने बताया कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा 51 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना से लाभान्वित सभी नवविवाहित युगल को 35 हजार रुपये खाते में भेजे जाएंगे और 10 हजार रुपये धनराशि का घरेलू सामान प्रदान किया गया है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के खंड विकास अधिकारी, रजिस्टार राजा राम वर्मा, प्रभारी ईओ, ग्राम प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें