न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला पंचायत के 60 कामों की ई- निविदा निरस्त कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जिला पंचायत की बैठकों में कई अहम काम कराने पर चर्चा हुई थी।
जिले के जिला पंचायत के तहत होने वाले इन 60 कामों के लिए निविदाएं भी आमंत्रित की गई थी लेकिन जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि जिन 60 कामों हेतु ई-निविदा आमंत्रित की गई थी, उसमें तकनीकि खामी पाई गई।
साथ ही ठेकेदारों द्वारा पूल टेंडरिंग भी की गई। ऐसे में यह टेंडर प्रक्रिया औचित्यहीन हो गई है। उन्होेंने बताया कि ऐसे में इन सभी 60 कामों की ई-निविदा निरस्त कर दी गई है।