फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले के कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं 59 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के कई कोविड अस्पतालों में जहां मरीजों को बेड नहीं मिल रहे और मारामारी मची है। मरीज और उनके तीमारदार बेहद परेशान हैं। प्रशासन जो आंकड़े जारी कर रहा है, उसके हिसाब से हर अस्पताल में इस समय बेड उपलब्ध हैं।
जिले में कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों को लेकर प्रशासन रोजाना आंकड़े जारी कर रहा है। कुछ अस्पताल प्रबंधक यह भी कह रहे हैं कि उनके यहां बेड खाली नहीं हैं। वहां से मरीज वापस भी लौटाए जा रहे हैं। ऐसे में रविवार को फिर प्रशासन ने आंकड़े जारी किए हैं। इस हिसाब से एल वन सीएचसी मुरसान में 30 बेड की उपलब्धता है। वहां ऑक्सीजन बेड 24 हैं, लेकिन एक भी मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल वन जेपी हॉस्पिटल सिकंदराराऊ में कुल बेड 100 हैं, वहां ऑक्सीजन बेड 15 हैं और भर्ती मरीजों की संख्या पांच है। एल-2 अस्पताल एमडीटीबी हॉस्पिटल में कुल बेड 40 हैं। ऑक्सीजन बेड की संख्या 30 है और वहां भर्ती मरीजों की संख्या 32 है। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से एबीजी अस्पताल में कुल बेड 50 हैं। वहां ऑक्सीजन के बेड 40 हैं और कुल नौ मरीज ही भर्ती हैं। इसी तरह प्रेम रघु हॉस्पिटल में कुल बेड 50 हैं। ऑक्सीजन के बेड 40 हैं और वहां तीन मरीज ही भर्ती हैं। इसी प्रकार श्रीराम हॉस्पिटल सहपऊ में ब़ेड संख्या 50, ऑक्सीजन के बेड 40 हैं और यहां 12 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें