न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथ्ज्ञरस
बिजली चोरी रोकने व बकाया वसूलने के लिए बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह के निर्देश पर कांशीराम टाउनशिप फीडर से जुड़े इलाकों में अभियान चलाया गया। इस दौरान चार लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। 58 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इससे बकायेदारों व बिजली चोरों में खलबली मची रही।
बिजली विभाग व विजिलेंस टीम द्वारा मोहल्ला श्याम नगर जलेनर रोड, अहियापुर खुर्द में विद्युत चेकिंग की गई। चार लोगों के यहां अलग-अलग माध्यमों से विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। 58 विद्युत बकायेदारों के संयोजन अस्थाई रूप से काटे गए।
विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत विद्युत थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। टीम में जेई विकास कुमार, जेई ललित कुमार राना, प्रवर्तन दल प्रभारी अभय प्रताप सिंह, रंजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रियरंजन कुमार, शिव कुमार शर्मा आदि थे। संवाद