फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले के 5,393 बिजली बकायेदारों की होगी कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 5,393 बकायेदारों की जल्द कुर्की होगी। इन उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का करीब 55 करोड़ रुपये का बकाया है। आरसी निकलने के बाद बकाया नहीं मिला है तो अब बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा जिला प्रशासन से पत्राचार कर कुर्की की कार्रवाई को अमलीजामा पहनाने की कोशिश तेज कर दी है।
जिले में 65 बिजलीघरों के दो लाख साठ हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। बिजली विभाग का जिले में करोड़ों रुपये का बकाया पड़ा हुआ है। कई बार मांग पत्र भेजने के बाद बकाया नहीं मिला तो विभाग की ओर से इन बकायेदारों की आरसी निकाल दी गई। इसके बाद विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व हासिल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण विभागीय अधिकारी परेशान हैं। बकाया 55 करोड़ रुपये पाने के लिए जिले के 5393 बकायेदारों की कुर्की कराई जाएगी। इस मामले में एक्सईएन नरेंद्र कुमार का कहना है कि जिले के 5,393 बकायेदारों की आरसी निकाली गई है। बकाया जमा न करने पर अब जिला प्रशासन से पत्राचार कर कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें