न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र में साइबर क्राइम के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। अब साइबर ठगों ने एक बैंक उपभोक्ता के खाते से एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये पार कर दिए गए। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है।
इस मामले में गांव ढकरई निवासी राजेश कुमार पुत्र सोरन सिंह ने शनिवार को तहरीर में बताया कि नौ जुलाई को सादाबाद में आगरा रोड पर बने एसबीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था।
वहां पीछे खड़ा एक अज्ञात व्यक्ति उससे टकरा गया इसी दौरान उसका एटीएम कार्ड गिर गया, एटीएम कार्ड उठाने के दौरान उक्त अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम बदल दिया। दस जुलाई को उसके फोन पर मैसेज आया कि उसके खाते से एटीएम के जरिये 40 हजार रुपये की निकासी हुई है।