फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ऑनलाइन प्रतियोगिता में 350 कलाकारों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मडर्स डे के मौके पर शांति फाउंडेशन और स्वदेश सेवा संस्थान के बैनर तले कलाकार, साहित्यकार और कवियों के मध्य ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर देश के 350 श्रेष्ठ कलाकारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित कलाकारों में जिले के डॉ. पुष्पेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है।
डॉ. पुष्पेंद्र ने मां की महत्ता पर लेख लिखा है। निर्णायक मंडल द्वारा डॉ. पुष्पेंद्र का नाम जिले से चयनित किया है। उन्होंने मेरी प्यारी मां नामक शीर्षक से अपने विचारों को पोस्टर कविता लेख के माध्यम से भेजा है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाज में छिपी हुई प्रतिभा को तरासने एवं सम्मान देने से प्रतिभा में निखार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में शुचिता साहू, दयाराम, ध्रुव, प्रियंका भौर, कृष्णा पांडया, विनीत कुशवाहा, डॉ. र्कीति ठाकुर, डॉ. मीना कौशल, अनुराधा दास, विनीत कुशवाहा आदि मौजूद थीं। इस मौके पर डॉ. पुष्पेंद्र को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें