फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 35 हजार ग्रामीणों ने जमा किया बिजली का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव ने ओटीएस की रफ्तार को काफी धीमा कर दिया है। अब तक एक लाख 53 हजार ग्रामीणों से मात्र 35 हजार ग्रामीणों से बिजली का बिल जमा किया है। बकाया न आने से अफसर खासे परेशान हैं। बकायेदारों से बिल जमा करने गुजारिश कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग द्वारा 64 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली की आपूर्ति की जाती है। जिले में बिजली विभाग का अच्छा खासा बकाया पड़ा हुआ है। ओटीएस की शुरुआत में निगम स्तर से जिले के महकमे को सात सौ 41 करोड़ का लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन

इसी बीच विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। किसान खेतों में सिंचाई में व्यस्त है। वहीं उम्मीदवारों के समर्थन उनके साथ कामकाज में व्यस्त है। ओटीएस में मात्र चंद दिन बाकी रह गए हैं। शहर में हालांकि ओटीएस की प्रगति सही चल रही है।
वहीं देहात में अभी तक मात्र एक लाख 53 हजार लोगों में 35 हजार लोगों ने ही बिजली का बिल जमा किया है। बकाया का राजस्व न आने से विभागीय अधिकारी भी टेंशन में आ गए हैं। अब अधिकारी अंतिम दिनों में बकाया आने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

हजारों खर्च फिर भी जमा करने वालो का टोटा
बिजली विभाग ने ओटीएस के प्रचार प्रसार के लिए शहर व देहात के सबस्टेशनों व बिलिंग काउंटरों पर ओटीएस से संबधित पंफलेट, फ्लैक्स आदि लगाए। इसमें विभाग को हजारों रुपये खर्च हुए। जागरूकता के बाद भी लोग बिल जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसे लेकर अधिकारी सोचने पर मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें