फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अधूरे दस्तावेजों पर मनरेगा में पैसा खर्च करने में 35 ग्राम पंचायतें अब्बल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा में पैसा खर्च करने में 35 ग्राम पंचायतें अव्वल
विज्ञापन

ब्लॉक वार सर्वाधिक धनराशि खर्च करने वाली पंचायतों के पीडी ने दस्तावेज किए तलब, हकीकत आई सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में धनराशि खर्च करने में जिले की 35 ग्राम पंचायतें अव्वल हैं। हैरानी की बात यह है कि इन ग्राम पंचायतों में धनराशि खर्च करने के सापेक्ष दस्तावेजों को पूरा करना तक उचित नहीं समझा है। इसका खुलासा जब हुआ, जब पीडी एके मिश्र ने ब्लॉक वार मनरेगा में सर्वाधिक धनराशि खर्च करने वाली ग्राम पंचायतों के दस्तावेजों को तलब किया। इन दस्तावेजों के परीक्षण में सामने आया कि धनराशि खर्च करने के साथ संबंधित अधिकारियों ने दस्तावेजों और फाइलों को पूर्ण ही नहीं किया है।
मनरेगा के तहत इस वित्तीय वर्ष में जिले की प्रत्येक ब्लॉक से सर्वाधिक धनराशि खर्च करने वाली ग्राम पंचायतों की डीआरडीए द्वारा सूची तैयार की गई। इसके आधार पर सभी ग्राम पंचायतों के मनरेगा संबंधी दस्तावेजों को पीडी एके मिश्र ने तलब किया। दस्तावेजों के परीक्षण में सामने आया कि ग्राम पंचायतों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दस्तावेजों को बिना पूरे किए ही धड़ल्ले से धनराशि खर्च की है।
विज्ञापन

कई मस्टररोल पर बीडीओ के हस्ताक्षर नहीं पाए गए तो फाइल में फोटो भी चस्पा नहीं किए थे। कई स्थानों पर साइन बोर्ड नहीं लगने की बात सामने आई। इसे देख पीडी का पारा चढ़ गया। उन्होंने सभी दस्तावजों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। पीडी ने बताया कि मनरेगा के तहत हुए कामों के सभी दस्तावेजों को पूर्ण कर पुन: प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सर्वाधिक धनराशि खर्च करने वाली ग्राम पंचायतें
पोरा, अंडौली, मलामई इस्मालपुर, गिरधपुर, बनवारीपुर, महौ, शाहपुर कलां, लाखनू, सोखना, मोहब्तपुर, ताजपुर, पटाखास, जैतपुर, रायक, जटोई, जटोई, दगशह, ताजपुर, जारऊ, कजरौठी, बहाता, दरकौली, बसईकाजी, सांदलपुर, अजरोई, धाधऊ, सेदरियां, गुतहरा, मढ़ाभोज, सुल्तानपुर, डंडेश्वरी, अरनौठ, नीरजा गोकुलपुर, पचायता, बिलार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें