न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में चल रही यूपी बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को इंटरमीडिएट के 525 परीक्षार्थी शामिल हुए। दोनों पालियों में 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सुबह की पहली पाली में इंटरमीडिएट फल एवं खाद्य संरक्षण, पुस्तकालय विज्ञान, रंगाई तथा धुलाई, नर्सरी शिक्षा आदि कई विषयों की परीक्षा हुई।
इसमें 304 में से 297 परीक्षा में शामिल हुए और सात अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हुई इंटरमीडिएट की कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान की परीक्षा में 133 में से 25 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसी पाली में कृषि जंतु विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 122 परीक्षार्थियों में से दो अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। संवाद