न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। जिले के 71 टीकाकरण केंद्रों पर सोमवार को 3,334 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। कुछ केंद्रों पर सुबह से ही कतारें लगी रहीं।
युवाओं में टीके को लेकर जोश देखने को मिला। अधिकारी भी केंद्रों का भ्रमण करते रहे। इधर, पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के परिजनों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए गए। यहां 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण हुआ।
वहीं कोमल कांप्लेक्स व्यापारी संघ के तत्वावधान में भी शिविर लगाया गया। यहां 18 से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग के 170 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें विमलेश बंसल, राजीव माहेश्वरी, सौरभ अग्रवाल, आशीष अग्निहोत्री, राजेश कौशिक आदि का सहयोग रहा।