न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गर्मी के बढ़ने के साथ बिजली के उपकरण भी जवाब देने लग गए हैं। कभी लाइन में फॉल्ट तो कभी मशीनों में धमाके हो रहे हैं। सोमवार की सुबह तीन बजे 33 हजार केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गया। इसी के साथ ओढ़पुरा सबस्टेशन पर केबल बक्सा फट गया और इंसुलेंटर पंचर हो गए। इस कारण सुबह सुबह कई घंटे आधे शहर में बिजली संकट गहरा गया। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। करीब सात घंटे बाद दस बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।
उल्लेखनीय है कि शहर में बिजली सिस्टम ओवरलोड हो रहा है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह करीब तीन बजे ओढपुरा सब स्टेशन पर 33 हजार केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गया। इसके साथ सबस्टेशन के केबल बक्से में धमाका हो गया।
धमाके के साथ जिला चिकित्सालय, तहसील, साकेत कालोनी, गिर्राज कालोनी, नवलनगर अलीगढ़ रोड सहित आधे शहर में बिजली संकट गहरा गया। इसे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। सुबह करीब दस बजे बिजली आई। तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की। इस मामल में एसडीओ एसएन पांडेय का कहना है कि 33 हजार केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गया था। इस कारण कुछ समय के लिए सप्लाई प्रभावित रही है।