न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
कस्बा के मोहल्ला होलीगेट निवासी लोकेंद्र पाल ने कोतवाली में तहरीर देकर खातों से 31 हजार रुपये पार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर उसे साइबर क्राइम सेल से जांच कराने का आश्वासन दिया है।
युवक ने बताया कि सोमवार की शाम को उसके पास मोबाइल पर केनरा बैंक से दो बार दस-दस हजार रुपये एवं एसबीआई से 11 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया।
पूछने पर दोनों बैंकों के प्रबंधकों ने बताया कि उसके खातों से फिंगर प्रिंट से रुपये निकाले गए हैं। जबकि मैंने पिछले छह माह से कोई लेनदेन किया ही नहीं है। संवाद