फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: स्वास्थ्य चेकअप के बाद 31 लोगों को क्वारंटीन सेंटरों से भेजा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना वायरस में लॉकडाउन में जिले की सीमा सील होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले लोगों को गांव में नहीं भेजकर क्वारंटीन सेंटरों में भेजा जा रहा है। अब इन क्वारंटीन सेंटरों में से लोगों का स्वास्थ्य चेकअप के बाद घरों में भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को 31 लोगों को क्वारंटीन सेंटर से घर भेज दिया गया।
शासन के निर्देश पर ग्रामीणों को सीमा सील होने के बाद क्वारंटीन किए जाने के लिए तहसील व ब्लॉक स्तर पर बड़े क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इन क्वारंटीन सेंटरों में प्रशासन की ओर से कम्युनिटी किचन की व्यवस्था भी की गई है। यहां तक कि क्वारंटीन सेंटरों के बाहर पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है, ताकि कोई क्वारंटीन सेंटर में रहने वाला व्यक्ति बिना अनुमति के सेंटर से बाहर नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां क्वांरटीन सेंटर में सीमा सील होने के बाद जिले में आने वाले लोगों को ग्रामीणों व खुद परिजनों की सूचना पर रखा जा रहा है। अब 31 लोगों का स्वास्थ्य चेकअप किए जाने के बाद इन लोगों को घरों में भेज दिया गया है। अब क्वारंटीन सेंटरों में 135 लोग रुके हुए हैं। हालांकि इस संख्या में अब भी प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। लोगों के बाहर से आने या बाहर से आकर घरों में रुकने की सूचनाएं प्रशासन को कंट्रोल रूम सहित अन्य माध्यम से मिल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें