फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 76 केंद्रों पर 3086 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार से जिले में महिलाओं के लिए विशेष रूप से बनाए गए चार केंद्रों पर भी टीकाकरण शुरू हो गया। जिले में कुल 76 टीकाकरण केंद्रों पर 3086 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीके लगवाए।
जिले में टीके लगवाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और लोगों में उत्साह भी देखने को मिल रहा है। जिले में महिलाओं के लिए विशेष रूप से चार केंद्र बनाए गए गए थे। इन पर सोमवार को महिलाओं का टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष तक की आयु की महिलाओं के टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों में 360 महिलाओं को टीके लगवाए गए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वैक्सीन की जिले में कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कोरोना से बचाव के लिए टीके लगवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें