न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले की सड़कों पर विशेष मरम्मत का काम फिलहाल नहीं होगा। फरवरी में टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके बाद ही सड़कों के मरम्मत का काम शुरू होगा। तब तक इन सड़कों पर चलते हुए सभी को परेशानी भुगतनी पड़ेगी।
विधायक निधि से जिले में तीस सड़कों के प्रस्ताव को शासन से हरी झंडी मिल गई। इन सड़कों पर विशेष मरम्मत कराई जानी है। अब सर्दी की शुरुआत हो गई है। इस कारण तारकोल का काम सड़कों पर नहीं हो सकता। यही वजह है कि विभाग ने सड़कों की विशेष मरम्मत का काम फिलहाल रोक दिया है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार निगम के अनुसार सड़कों पर तारकोल का काम गर्मियों में ही होता है। इसलिए फरवरी 2023 में टेंडर प्रक्रिया का काम पूरा कराया जाएगा। इसके बाद ही सड़कों की विशेष मरम्मत का काम शुरू कराकर सभी सड़कों को सही करवाया जाएगा। संवाद
इन मार्गों पर होनी है विशेष मरम्मत
मांगरू सिखरा से मुरसान जटोई, राया गोपी गिलावली, भुड़िया मार्ग, बल्देव मई खंदौली, मथुरा सादाबाद से नगला रद्दू, कजरौठ से नगला पोदा, खंदोली मई रोड, सादाबाद से अरौठ मई कुरसंडा, बहेटा से सुमेरपुर खुर्द, भट्टपुरा बरामई मार्ग, हुसैनपुर खेड़ा सुल्तानपुर अमोसी मार्ग, पुरदिनगर सिहोरी से रायापुर टप्पा आदि। संवाद